फल व्यापारी ने लगाया बंधक बनाने का आरोप
शामली। नगर निवासी फल व्यापारी राजकुमार ने कोतवाली पुलिस को मंगलवार को बताया कि वह फल व्यापारी है। सोमवार रात वह करनाल से शामली आ रहा था। झिंझाना रोड पर कार सवार कुछ लोगों ने उसको पकड़ लिया तथा बंधक बनाकर लिलौन ले गए। आरोप है कि देर रात आरोपियों के चंगुल से छूटकर वह किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंच गया। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर पुलिस मामला आपसी लेनदेन का बता रही है।