फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक से लूटे 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक से लूटे 50 हजार रुपये
विज्ञापन

शामली।
कोतवाली शामली क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग पर बदमाशों ने आतंकित करके बाइक सवार युवक से 50 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच करने में लगी है।
गांव किरोड़ी निवासी अभिनव राठी सोमवार सुबह बाइक से गांव खेड़ीकरमू की तरफ जा रहा था। जब वह पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग से झिंझाना रोड पुल को पार करने के बाद खेड़ीकरमू की तरफ बढ़ा, तो रास्ते में मिले दो बदमाशों ने अभिनव की बाइक रुकवा ली। तमंचा दिखाकर आतंकित करके बदमाशों ने अभिनव से 50 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित अभिनव ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन के लिए चेकिंग कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी के खिलाफ एसडीएम से शिकायत
शामली। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने सोमवार को एसडीएम कैराना को शिकायत पत्र दिया। उसमें बताया कि कस्बा कांधला के मोहल्ला रायजादगान में उनके मकान के सामने रहने वालों ने मकान के गेट पर सीसीटीवी लगा रखा है। इस कारण उसके परिवार की निजता भंग की जा रही है।सीसीटीवी हटाने के लिए कहने पर विवाद करते हैं। मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें