शामली। क्षेत्र के गांव लिलौन निवासी राशिद और महबूब झगड़ा करने की कोशिश कर रहे थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली में ले आई। उसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई कर दी। वहीं, गांव कुड़ाना निवासी देवेंद्र और अनिमेश किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और इसके खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर दी।