कैराना। इस्सोपुर टील के ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 12 जनवरी को गांव के ही कुछ युवक एक किशोरी का अपहरण करके ले गए थे। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी युवक परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर गए थे। किशोरी के पिता ने कांधला थाने पर तहरीर दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांधला पुलिस कहती है कि गाड़ी किराये पर लेकर आ जाओ तब पुलिस तुम्हारे साथ चलेगी। ज्ञापन में किशोरी की बरामदगी और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर दलित चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कोरी, राम मेहर, शिवकुमार, मिठन लाल, दया राम, पूरण, सतपाल, ओमपाल, सुखबीरा, ईश्वर, पीतम आदि मौजूद रहे।