फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि उसके साथ किया गया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली (ब्यूरो)। एक मोहल्ला निवासी किशोरी को क्षेत्र का ही एक युवक बहला कर ले गया था। किशोरी के परिजनों की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शामली कोतवाली पुलिस ने दोनों को रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया। इसके बाद किशोरी से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में किशोरी ने पुलिस अधिकारियों को दिए बयान में बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर इस मामले में धारा 376 की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही किशोरी के बयान कोर्ट में दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। उधर, शनिवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक अजीम का चालान कर दिया। उपनिरीक्षक सत्यनारायण दाहिया का कहना है कि आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। युवती नाबालिग है, उसके साथ दुष्कर्म की भी बात सामने आई है। जिस पर मामले में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है। अब अदालत में किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें