फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने के आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
क्षेत्र के गांव सोंटा रसूलपुर निवासी सादाब पुत्र खालिद और अब्दुल वाहिद पुत्र शाहिद निवासी बुंटा ने शुक्रवार को एसपी को शिकायत पत्र सौंपा। बताया कि गत 22 सितंबर को आस मोहम्मद पुत्र नत्थू निवासी मोहल्ला हाफिजदोस्त थानाभवन और सलमान निवासी मोहल्ला खालापार मुजफ्फरनगर ने उनको सऊदी अरब की एक कंपनी में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये लिए थे। जब वह सऊदी अरब पहुंचे पता चला कि जिस नाम की कंपनी का वीजा दिया गया, उस नाम की कोई कंपनी सऊदी अरब में नहीं है। वहां से लौटने के बाद दोनों युवकों ने आरोपियों से अपने पांच लाख रुपये वापस मांगे, तो वह जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस अधीक्षक ने मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। इसी के चलते शुक्रवार को थानाभवन थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें