शामली।
एक युवती के अकाउंट से अज्ञात व्यक्ति ने डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए।
मोहल्ला शांतिनगर निवासी सोनिया पुत्री रामकुमार का खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। दो दिन पूर्व युवती अपने खाते की पासबुक में एंट्री कराने पहुंची। युवती की पासबुक में बैंककर्मियों ने जब एंट्री की, तो उसके होश उड़ गए। युवती के अनुसार उसके खाते से डेढ़ लाख रुपये किसी ने निकल लिए। उसने बैंक अधिकारियों से इस बारे में बात की, तो पता चला कि एंट्री के माध्यम से 27 तारीख में रुपये निकाले गए। 28 तारीख को भी रुपये निकाले गए। पीड़िता ने बैंककर्मियों से कहा कि उसका एटीएम कार्ड तो उसके पास है, तो रुपये कैसे निकल़ गए। हालांकि बैंककर्मी इस बारे में कोई जवाब नहीं दे सके। पीड़िता कोतवाली में पहुंची और अज्ञात के खिलाफ रुपये निकाले जाने की शिकायत की है। उधर, पुलिस ने इस मामले में रिकार्ड तलब किया है। एसएसआई पंकज के अनुसार मामले में जांच की जा रही है, जल्द ही इसमें कार्रवाई की जाएगी।