फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयो के विवाद को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला(शामली)। मोहल्ला खैल में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला खैल निवासी याकूब से कई माह पूर्व इस्लाम को कारोबार के लिए रुपये दिये थे। आरोप है कि याकूब ने अपने पैसों का तकादा किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में कई बार विवाद हो चुका है। मामले को लेकर कई बार समाज के लोगों की पंचायत हो चुकी है, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया। आरोप है कि रूपयों के विवाद को लेकर शनिवार की रात दोनों पक्षों के लोगों के बीच में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को बल प्रयोग कर हटाया। दोनों पक्षों के लोग चिकित्सा कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए। वहां भी दोनों पक्षों के लोगों के बीच में कहासुनी और गाली-गलौज हो गई । पुलिस के हस्तक्षेप के बाद में मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों के लोगों ने अपनी-अपनी चिकित्सा कराने के बाद एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें