लेनदेन के विवाद में भिड़े दो पक्ष
चौसाना।
लेनदेन के विवाद को लेकर क्षेत्र के बल्लामाजरा में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को चौकी ले आई।
गांव बल्लामाजरा में करीब पांच बजे दिलनवाज व लईक के बीच झगड़ा हो गया। लईक का आरोप है कि दिलनवाज बकाये रुपए नहीं दे रहा। इसी बात को लेकर शनिवार की शाम दोनों लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। सूचना पर चौसाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को चौसाना चौकी ले आई। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।