फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 लाख का गन्ना खा गया तौल लिपिक

Wed, 27 Apr 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गन्ना क्रय केंद्रों पर कार्यरत तौल लिपिकों ने ऊन शुगर मिल को चूना लगा दिया। किसानों से खरीदे गए गन्ने में से करीब 18 लाख रुपये का गन्ना मिल तक नहीं भेजा। मिल अधिकारियों ने आरोपी तौल लिपिकों के खिलाफ कैराना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

  ऊन शुगर मिल के जोनल इंचार्ज अनिल कुमार और नरेश मलिक ने सोमवार शाम कैराना कोतवाली पहुंचकर आरोपी तौल लिपिकों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने बताया कि ग्राम भूरा के दो गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल लिपिक नौशाद ने किसानों का गन्ना तुलवाने के बाद करीब 5 हजार 434 कुंतल गन्ना ऊन शुगर मिल में नहीं भिजवाया, जिसकी कीमत 15 लाख 26 हजार रुपये बनती है। 
  वहीं, ऊंचा गांव स्थित क्रय केन्द्र के लिपिक तसलीम ने केंद्र पर पहुंचे गन्ने में से 1 हजार 18 कुंतल कम गन्ना शुगर मिल को भेजा, जिसकी कीमत 2 लाख 85 हजार रुपये होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  उधर, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी नौशाद और तसलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें