फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के घर बजा मुनादी का ढोल, कुर्की नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने के आरोपी के घर पुलिस बल की मौजूदगी में मुनादी का ढोल बजाकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी बीनू सिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले क्षेत्र के गांव की किशोरी का बहला-फुसलाकर अगवा कर ले जाने के मामले में परिजनों की तरफ से आरोपी समीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तब से न तो किशोरी बरामद हुई और न ही आरोपी पकड़ में आ सका। सोमवार को चौकी प्रभारी बीनू सिंह पुलिसबल के साथ गांव में पहुंचे और आरोपी के घर ढोल बजवाकर कुर्की नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने लोगों से आरोपी के बारे में सूचना देने का अनुरोध किया, ताकि उसे पकड़कर न्यायालय में पेश किया जा सके। चौकी प्रभारी ने बताया कि न्यायालय की अनुमति से कुर्की नोटिस आरोपी के घर एवं सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें