थानाभवन। एक महिला ने ससुराल पक्ष पर मारपीट करने और मिट्ी का तेल डालकर जलाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
कस्बा निवासी रेणू ने थाने में बताया कि सोमवार सुबह उसके ससुराल पक्ष के लोग बेवजह उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर पिटाई की गई। आरोप है कि इस दौरान उक्त लोग उसे घसीटकर कमरे में ले गए और मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की गई। उसने बमुश्किल दूसरे कमरे में भागकर अपनी जान बचाई और परिजनों को फोन किया। परिजनों के आने के बाद कि कमरा खोला। महिला ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए करवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की करवाई की जाएगी। वहीं, थानाभवन क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 100 नंबर पर फोन करते हुए बताया कि सोमवार सुबह उसका पति घर में बैठा था। जब उसने पति को घास लाने के लिए कहा तो आरोप है पति ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है।