झिंझाना। स्बा निवासी एक युवती से फोन पर अश्लील बात करना एक युवक को महंगा पड़ गया। लड़की के परिजनों ने थाना झिंझाना में तहरीर देकर बताया कि झिंझाना में रेडीमेंट गारमेंटस की दुकान का मालिक लड़की को फोन पर परेशान करता है। पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया मामले की तहरीर आई है। आरोपी युवक को हिरासत में लिया गया है। उचित कार्रवाई की जाएगी ।