फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब माफियाओं ने युवक को ट्रेक्टर ट्राली से फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना।
विज्ञापन

हरियाणा से ट्रैक्टर-ट्राली में लादकर लाई जा रही हरियाणा मार्का देशी शराब सहित तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में लिफ्ट लेकर आए एक युवक को तस्करों ने पीटा और जंगल में फेंक दिया था।
विज्ञापन

गांव खोड़समा निवासी विजय बृहस्पतिवार को करनाल गया था। वहां से लौटते समय उसने एक ट्रैक्टर ट्राली में लिफ्ट ली और गांव की तरफ लौट रहा था। आरोप है कि ट्रैक्टर-ट्राली चालक सहित तीन युवक नशे की हालात में थे, उन्होंने विजय के साथ गाली गलौज की और कमालपुर गांव के पास विजय को ट्रैक्टर-ट्राली से फेंक दिया। इसके बाद विजय ने एक स्कूल वैन चालक को रोका और आरोपियों का पीछा करने लगा। साथ ही गांव खोड़समा में अपने परिचितों को इसकी सूचना दे दी। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके ट्रैक्टर-ट्राली को रोक लिया। ट्रैक्टर ट्राली में खाद के कट्टों के नीचे तीन पेटी शराब छिपाकर रखी हुई थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर चौसाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मौके से राजेश पुत्र कर्म सिंह निवासी गढ़ी हसनपुर, महेंद्र पुत्र अन्तू और राजू पुत्र रूपा निवासी पठानपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्यवाहक चौकी इंचार्ज नफीस अहमद ने बताया कि आरोपियों को खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें