थानाभवन।
स्कूल जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कस्बे निवासी युवक ने हरीर देकर बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री कक्षा-छह में पढ़ती है। आरोप है कि मोहल्ले का ही एक युवक काफी समय से उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता है। कई दिनों तक वह युवक की गलती को नजरअंदाज करते रहे। यही नहीं उन्होंने बेटी का दाखिला भी दूसरे स्कूल में कर दिया। आरोप है कि 15 अगस्त को उसकी बेटी स्कूल गई थी। इस दौरान उक्त युवक ने उसकी बेटी का हाथ पकड़ लिया और एक दुकान में खींच लिया। शोरशराबा होने पर युवक धमकी देता हुआ भाग गया। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।