कैराना।
आर्यपुरी देहात निवासी साजिद ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह अपने घर पर ताला लगाकर परिवार सहित क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई में रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया हुआ था। उसकी गैरमौजूदगी में चोरों ने उसके मकान की दीवार में नकब लगाकर संदूक में रखी 10 हजार की नकदी, सोने के कुंडल, चांदी की पाजेब आदि कीमती सामान चोरी कर लिया। सुबह पड़ोसियों द्वारा चोरी की घटना की सूचना उसे फोन के जरिये दी गई, जिस पर वह घर पहुंचा, तो सामान बिखरा पड़ा देखा। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।