फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार पर उपले लगाए जाने को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम निवासी विजयपाल और पाल्ला पड़ोसी हैं। दोनों के बीच एक दीवार पर उपले लगाने को लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद होे चुका है। रविवार को इस दीवार पर पाल्ला पक्ष के लोगों ने एक बार फिर से उपले लगा दिए। इसका विजयपाल पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गई। उस समय मोहल्ले के लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों को शांत कर मामले का निपटारा करा दिया। मगर, कुछ देर बाद ही दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। इस दौरान हुए संघर्ष में विजयपाल पक्ष की ओर से कुलदीप और महिला समुद्री घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया। दोनों घायलों को सीएचसी कांधला में भर्ती कराया गया। इसके बाद घायल पक्ष की ओर से चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें