फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांस्टेबल से चेन लूट का आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल से चेन लूट का आरोपी मुठभेड़ में पकड़ा
विज्ञापन

शामली।
रेलपार में हुई महिला कांस्टेबल से चेन लूट के मामले में पुलिस ने एक चेन स्नेचर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

बीस दिन पूर्व महिला कांस्टेबल रीतू से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली थी और फरार हो गए थे। इस मामले में महिला कांस्टेबल की ओर से आदर्शमंड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। एक सप्ताह पूर्व आदर्शमंड़ी पुलिस ने जीआरपी सहारनपुर की मदद से सहारनपुर रेलवे स्टेशन से गणेश निवासी खोकसा झिंझाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दूसरे आरोपी विजय निवासी खानपुर की पुलिस तलाश कर रही थी। मंगलवार की रात आदर्शमंड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट करने वाला दूसरा आरोपी विजय बाइक पर शामली की ओर आ रहा है। सूचना पर आदर्शमंड़ी पुलिस ने बधेव जाने वाले रास्ते पर आरोपी को घेर लिया। आरोप है कि आरोपी ने पुलिस पर फायर झोंक दिया और फरार होने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा, खोखा कारतूस तथा बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें