फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चार युवकों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरपुर निवासी सुबोध अपने भाई के साथ झगड़ रहा था। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पहुंची और उसको समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। वहीं, क्षेत्र के ही सिलावर में राजेश व हरवीर के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने में ले आई। उधर, मंगलवार की दोपहर कोतवाली शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी युवक मनोज मोहल्ले में झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसको भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मानने पर उसको हिरासत में ले लिया। दोपहर बाद चारों आरोपियों का पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए पकड़े
शामली। आरपीएफ ने मंगलवार को रविंद्र यमुनानगर, चंद्रपाल गढ़ीपुख्ता, रुपेंद्र कांधला को रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, लेकिन वह कुछ नहीं बता सका। जिसके बाद आरपीएफ ने उनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों के यहां कराई मुनादी
शामली, 26 जून
शहर कोतवाली पुलिस मंगलवार को क्षेत्र के गांव में पहुंची। पुलिस ने यहां सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सिद्घार्थ और सचिन के यहां पर मुनादी कराई तथा ग्रामीणों से आरोपियों के बारे में सूचना देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें