फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महिला से मारपीट, दो के साथ छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

गांव खेड़ा कुरतान निवासी फरिदा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व उसका अपने पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय मोहल्ले के लोगों ने विवाद का निपटारा करा दिया था, लेकिन शनिवार रात उसके पड़ोसी ने अपने एक अन्य साथी के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। दूसरी ओर गांव माहल्हीपुर निवासी महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के दो लोगों ने उसके घर में घुसकर छेड़छाड़ की कोशिश की। विरोध पर मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, गांव नाला निवासी महिला ने आरोप लगाया कि गांव का एक युवक नशे की हालत में उसके घर में घुस आया। उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध किए जाने पर मारपीट कर घायल कर दिया। तीनों पीड़ित महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर आरोपी लोगों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें