कैराना।
गांव नंगलाराई निवासी जब्बार ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसकी पत्नी, पुत्र और पुत्री उसकी कृषि भूमि हड़पना चाहते हैं। शनिवार सुबह 10 बजे वह अपने खेत पर था। आरोप है कि पत्नी ने दोनों बच्चों संग मिलकर मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर उसे बचाने के लिए उसका बड़ा भाई अली कौसर बीचबचाव में आ गया। आरोप है कि इसी दौरान तीनों आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी युवक ने अली कौसर को चाकू मार कर घायल कर दिया। बाद में आरोपी दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना डायल-100 पुलिस को दी गई, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि जब्बार की तहरीर पर उसकी पत्नी बल्ली, बेटी आबिदा व बेटे वाजिद निवासी नगला राई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।