कांधला।
कस्बा के मोहल्ला खैल निवासी खलील ने बुधवार को अपने परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंचा और तहरीर दी। बताया कि उसके बेटा नावेद अपने दोस्त समीर के साथ मंगलवार को मुजफ्फरनगर के गांव बिराल में किसी कार्य के लिए गया था। आरोप है कि बिराल गांव के चार लोगों ने उन दोनों को कमरे में बंधक बनाकर पीटा और घायल कर दिया। घर लौटने पर दोनों युवकों ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। खलील ने कांधला थाना पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस को जांच में पता चला कि दोनों युवक कचरा बीनने का कार्य करते हैं। बिराल गांव में किसान के यहां से मोबाइल चोरी होने पर शक में दोनों को पकड़ लिया गया था। थाना प्रभारी का कहना कि घटना मुजफ्फरनगर जनपद की है, लिहाजा कार्रवाई वहीं से होगी।