शामली।
बृहस्पतिवार शाम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की मेरठ-करनाल हाइवे पर लिसाढ़ के पास एक व्यक्ति से बदमाशों ने बाइक लूट ली है। कोतवाली पुलिस आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच गई और पीड़ित से घटना की जानकरी ली। पीड़ित ने अपने साथ घटी घटना बताई तो पुलिस को विश्वास नहीं हुआ। बार-बार बयान बदले जाने पर पुलिस को शक हो गया। इंस्पेक्टर बिजेंद्र यादव ने उससे कड़ाई से पूछा तो पता चला कि घटना झूठी है। वह किसी को फंसाने के लिए झूठी कहानी बना रहा था। जिसके बाद पुलिस को उसको हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक पिंटू के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया।