मायके में रह रही महिला को धमकी
कैराना। गांव बधुपुरा निवासी महसूमा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब सात वर्ष पूर्व कैराना में आलकलां निवासी युवक के साथ हुई थी। दहेज उत्पीड़न के चलते उसे घर से निकाल दिया था। उसके तीन बच्चे हैं। आरोप है कि पति उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। महिला ने अपने पति द्वारा आत्महत्या कर उन्हें फंसाए जाने का भी अंदेशा जताया है।