जलालाबाद।
कस्बा के एक बैंक शाखा पर तैनात गार्ड और एक ग्राहक के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। ग्राहक ने गार्ड पर अभद्रता करने का आरोप लगाया। शाखा प्रबंधक ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। कस्बा जलालाबाद निवासी सचिन जैन बुधवार को बैंक शाखा में पहुंचा। इसी दौरान गार्ड ने सचिन से लाइन में लगने और मोबाइल फोन शाखा में न लाने को कहा। इसको लेकर गार्ड के साथ सचिन की कहासुनी हो गई। सचिन का कहना था कि वह लाइन में लगा हुआ था। जबकि गार्ड का कहना था कि वह लाइन में नहीं लगा। इसी बात को लेकर विवाद होने पर बैंक शाखा प्रबंधक ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में सचिन जैन ने क्षेत्रीय प्रबंधक के हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज कराई।