फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों से तंग आकर दो बहनों ने किया कोतवाली में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बहनों ने कोतवाली में किया हंगामा
विज्ञापन

शामली। नगर के मोहल्ला माजरा रोड निवासी दो बहनों की शादी बरलाजट निवासी दो भाइयों के साथ हुई थी। इस दौरान बड़ी बहन का अपने पति के साथ तलाक हो गया था, तब से वह अपने घर रही है। इसी दौरान उसकी छोटी बहन को भी ससुराल में परेेशान किए जाना शुरू कर दिया गया। महिला का आरोप है कि जरा-जरा सी बात पर उसका पति उसको पीटता है तथा ताने मारता है। इसके बाद वह अपने मायके आ गई। उसने आरोप लगाया कि उसका जेठ उस पर बुरी नजर रखता है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है। दोनों बहनें अपनी मां के साथ कोतवाली में पहुंची। इसी दौरान उसके पीछे उसका पति भी आ गया। इस पर दोनों महिलाओं ने कोतवाली में हंगामा कर दिया। हंगामा होने पर पुलिसकर्मियों ने दोनों बहनों तथा उनकी मां को समझाबुझाकर शांत किया और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में जांच कर सही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें