कैराना(शामली)। बाबरी मस्जिद को दोबारा तामीर कराने की बातें लिखे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के पोस्टर दूसरे दिन भी कस्बा कैराना में दीवारों पर नजर आए। मामला सुर्खियों में आने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दो दिन पूर्व कैराना कस्बे के कई मोहल्लों की दीवारों पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के नाम से बाबरी मस्जिद दोबारा तामीर कराने, कहीं हम भूल न जाए धोखे के 25 साल आदि बातें लिखे पोस्टर चिपकाए गए थे। केवल एक दो जगह ही पोस्टर फाड़ दिए गए, अन्य जगहों पर ऐसे पोस्टर लगे रहे। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि एक दो जगह पोस्टर लगे हुए थे। जिन्हें लोगों ने खुद ही फाड़ दिया। उधर, सीओ राजेश तिवारी ने बताया कि वह लखनऊ से अभी कैराना आए है। मामले की जांच की जाएगी।