फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लिखी अपाचे सवार ठग ले गए मोबिल ऑयल का डब्बा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपियों के चेहरे
कैराना। बाइक सवार दो आरोपियों ने बेगमपुरा बाजार में एक व्यापारी की दुकान से मोबिल आयल का डिब्बा लिया और बिना रुपये दिए गायब हो गए।
व्यापारी महेशचंद की बेगमपुरा बाजार में मोबिल ऑयल व आयरन की दुकान हैं। सोमवार दोपहर एक बजे दो युवक पुलिस लिखी अपाचे बाइक द्वारा महेश चंद की दुकान पर पहुंचे तथा मोबिल आयल की 450 रुपये का डिब्बा खरीद लिया। इस दौरान युवक कहने लगा कि वह अभी दो मिनट में एटीएम से पैसे निकाल कर दे देगा। महेशचंद ने बताया कि उसने पुलिस लिखी बाइक देख कर सोचा कि पुलिस वाले हैं तथा पैसे लाकर दे देंगे, लेकिन शाम तक भी किसी के नहीं आने पर उसे ठगी होने का पता चला। वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें