फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता के परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कांधला के गांव नाला निवासी दावर ने अपनी पुत्री की शादी करीब 11 महीने पूर्व शामली निवासी युवक के साथ की थी। आरोप है कि शुरू से ही ससुरालियों ने विवाहिता को कम दहेज लाने की बात कहते हुए परेशान करना शुरू कर दिया। नोटबंदी में कारोबार ठप होने की बात कहकर दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि चार सितंबर को मायके पक्ष के लोग विवाहिता की ससुराल उन्हें समझाने पहुंचे। जिस पर ससुरालियों ने मारपीट शुरू कर दी तथा विवाहिता को भी मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता अन्य ग्रामीणों के साथ बुधवार को सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह से मिले और मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें