आतंकित कर युवकों को लूटा
थानाभवन।
गांव हिंड में दिल्ली ले जाने के लिए टाटा 407 में सब्जी लाद रहे युवकों से आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने तमंचों से आतंकित कर नकदी व मोबाइल लूट लिया। अंधेरा का लाभ उठा खेतों के रास्ते फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे कार्रवाई की मांग की।
थानाभवन के गांव हींड निवासी इमरान दिल्ली की आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है। रविवार की रात एक बजे इमरान दिल्ली सब्जी ले जाने के लिए गांव हींड के देहली-सहारनपुर मार्ग पर टाटा 407 गाड़ी खड़ी करके उसमें अपने साथी के साथ सब्जी लाद रहा था। इस बीच स्थित ईख के खेतों से लगभग आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश निकल आए तथा तमंचों से आतंकित कर इमरान से मोबाइल फोन व 12 हजार की नकदी लूट ली। बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर ईख के रास्ते फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ितों ने गांव जाकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।