चौसाना चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर
शामली। एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने चौसाना चौकी प्रभारी पंकज गौतम को लाइन हाजिर कर दिया। चौसाना चौकी क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर सुर्खियों में रहे पंकज गौतम को कुछ दिन पहले एसपी ने बिड़ौली चौकी प्रभारी बनाया था। हालांकि अभी वह चौसाना चौकी पर तैनात थे। इसके अलावा एसपी ने कैराना कोतवाली में तैनात पुलिसकर्मी कमल प्रकाश और ब्रहम देवी को भी लाइन हाजिर कर दिया।