फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी से मारपीट करने में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मां-बेटी से मारपीट करने में आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

कैराना। दो दिन पूर्व गांव जहानपुरा में घर में घुसकर मां-बेेेटी को मारपीट कर घायल करने के मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गांव जहानपुरा निवासी दिलशाद की पत्नी वाशिदा ने शुक्रवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि पड़ोस में रहने वाली एक लड़की उसकी बेटी के पास आई और किसी युवक से फोन पर बात कराने की बात कही। उसकी बेटी ने फोन से बात कराने से मना कर दिया। इसी रंजिश में पड़ोस के ही आठ लोगों ने उसके घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया था, जिसमें उसका सिर फट गया था। उसको बचाने आई बेटी सानिया के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी थी। कोतवाली प्रभारी राजेन्द्र कुमार नागर ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर फरमान, फातो, नसरीन, सहरीन, शब्बो, सरवीन, बिल्लो और कल्लन के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें