शामली। बुलंदशहर निवासी युवती ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शामली के एक मोहल्ले में रिश्तेदारी है। उसका पहले से रिश्तेदारी में आनाजाना था। करीब सात साल पहले यहीं के एक युवक से बातचीत होने पर उसका मिलना जुलना शुरू हो गया था। आरोप है कि युवक ने उससे शादी करने की बात कहकर संबंध बना लिए। मगर, वह जब भी शादी करने की बात कहती तो आरोपी कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहा। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया और इस मामले की कहीं पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्याय की गुहार लगाई। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।