फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर हमला, पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। मोहल्ला जोगियान निवासी सायरा पत्नी रईस ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार दोपहर को वह घर से बाहर थी। घर पर उसकी बेटी जैनब व बेटा अबूबम मौजूद थे। आरोप है कि इसी समय पड़ोस में रहने वाले जमीर पुत्र नजीर अपने बेटे समीर के साथ उसके घर आया और बच्चों के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध किया तो दोनों ने बच्चों की पिटाई शुरू कर दी। उसने मौके पर पहुंचकर बच्चों को छुड़ाने का प्रयास किया तो दोनों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसमें तीनों को काफी चोट आई। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें