झिंझाना। बृहस्पतिवार रात कस्बे के मेन बस स्टैंड के निकट मोहल्ला तलाही में सभासद मेहरबान कुरैशी की बैठक का ताला तोड़कर नकदी और घरेलू सामान चोरी लिया। शुक्रवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मेहरबान ने बताया कि घर में रखी नकदी के अलावा, एक एलईडी, बैटरा, इनवर्टर आदि सामान चोरी हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।