फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे और डोडा पोस्त के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। शनिवार को पुलिस ने गांव दूधली मार्ग पर ढाबे के निकट संदिग्ध अवस्था में खडे़ युवक के थैले की तलाशी ली। थैले से 17 किलो नशीला पदार्थ डोडा पोस्त और उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की पकड़ा गया युवक राजकुमार निवासी गांव अलाउदीनपुर है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उधर, झिंझाना पुलिस ने शनिवार को गांव खेड़ी जुनारदार में छापामारकर घर में भट्ठी चलाकर कच्ची शराब निकाल रहे युवक को पकड़कर कच्ची शराब और उपकरण सहित गिरफ्तार कर चालान कर दिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की पकड़े गए युवक का नाम रिंकू है, उसके पास से दस लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें