फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने ससुरालियों पर लगाया प्रताडित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके पिता ने करीब 20 लाख खर्च कर उसकी शादी क्षेत्र के ही एक युवक के साथ की थी। आरोपी है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। एक दिन ससुर ने उससे छेड़छाड़ की। कुछ दिन बाद पति के मुंह बोले भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह अपने पति के साथ बाहर रहने लगी। इसी दौरान उसे पता चला कि उसके पति का भी अपनी भाभी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसने इसका विरोध किया तो पूरे परिवार ने उसे किसी के सामने बोलने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें