हमले का आरोपी गिरफ्तार
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन में ग्रामीण पर तमंचे से फायर कर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गांव लिलौन निवासी आसिफ ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह शुक्रवार रात को अपने घर पर सो रहा था। उसी समय गांव निवासी इरफान ने अपने दो साथियों के साथ घर पर आकर उस पर तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। उसके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी इरफान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। आरोपी इरफान को जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल का कहना है कि फिलहाल आरोपी से तमंचा बरामद नहीं हुआ है। आरोपी को पूछताछ के लिए कस्टड़ी रिमांड पर लिया जाएगा।