कांधला। शुक्रवार को कांधला पुलिस ने कस्बे के साथ ही देहात क्षेत्र में गोकशी के मामलों में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए सर्च अभियान चलाया। इसके साथ ही कस्बे में खुली मीट की दुकानों के लाइसेंस के बारे में भी व्यापारियों से जानकारी ली। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि कस्बे और देहात क्षेत्र में गोकशी और अवैध कटान करने वाले लोगों पर कठोर कार्रवाई होगी।