कांधला। इस्सोपुर टील गांव के किसानों ने प्रदर्शन कर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर घटिया डीजल बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंप से मिलने वाले तेल से उनके वाहन खराब हो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में धर्मवीर, रोशन, संदीप, हार्दिक, लीलू, जतिन, राजेंद्र, सोनू, रमन, टीटू, अंकुश आदि किसान मौजूद रहे। उधर, पंप संचालक ने बताया कि घटिया तेल के आरोप निराधार हैं।