थानाभवन। क्षेत्र के गांव मुंडेट खादर निवासी अलका पुत्री सतपाल ने बताया कि दो साल पहले उसकी सोनीपत निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। जिसके कुछ समय बाद आपसी विवाद को लेकर उसका तलाक हो गया था। इस पर वह पिछले छह माह से अपनी सहेली के साथ हरिद्वार में रहकर नौकरी कर रही थी। अब वह दो दिन पहले नौकरी के सिलसिले में अपने कागज लेने घर आई, लेकिन परिजनों ने कागज देने से साफ इंकार कर दिया। महिला ने पुलिस से कागज दिलाने की मांग की है।
दो पेटी शराब बरामद
थानाभवन। अवैध तरीके से चल रही शराब की बिक्री के धंधे पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान थानाध्यक्ष कृष्णकुमार ने टीम के साथ पहले मंटी हसनपुर गांव निवासी बाबूराम पुत्र हरज्ञान सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से एक देसी शराब की पेटी बरामद कर ली। यहां से पुलिस ने नागल गांव निवासी नीतिश पुत्र अमरीश को गिरफ्तार कर उसके पास से एक पेटी देशी शराब बरामद की।