फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग मामलों में छह लोगों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में छह लोगों पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव इनाम का पड़ोसी के साथ झगड़ा हो गया था। दूसरे पक्ष की तहरीर के बाद पुलिस ने इनाम को पकड़कर जेल भेज दिया। उस्मानपुर गांव निवासी सतपाल पुत्र अतर सिंह और गजे सिंह पुत्र राम सिंह के बीच नल पर पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार जेल भेज दिया। जलालाबाद के आर्यनगर निवासी जाहिद पुत्र रशीद ने एक दिन पहले बच्चों को लेकर हुए विवाद के बाद पड़ोसी के साथ मारपीट कर दी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जाहिद को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के गांव हींड निवासी रवि पुत्र राजकुमार और बिजेंद्र पुत्र रामकुमार को पुलिस ने गांव में ही जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि बिजेंद्र कुमार पूर्व में भी चल रहे एक मुकदमे में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें