चार लोगों का शांतिभंग के आरोप में चालान
कैराना। गांव रामडा निवासी जाहिद के साथ उसके सगे भाई समयदीन व हुसनदीन ने बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद गाली गलौज और हाथापाई कर दी। सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और समयदीन व हुसनदीन को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरे मामले में गांव कंडेला में उस्मान व नईम ने खेलते समय बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के अय्यूब के साथ झगड़ा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस्मान व नईम को गिरफ्तार करके शांतिभंग के आरोप में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।