झिंझाना।
चौसाना क्षेत्र से फरार प्रेमी युगल को झिंझाना थाना पुलिस ने करनाल हाईवे स्थित गाड़ीवला चौराहे से पकड़ लिया। दरोगा केपी सिंह ने बताया कि चौसाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कुलदीप निवासी गांव सकौती के खिलाफ अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट गत 14 जून को थाना झिंझाना में दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से दोनों को तलाश कर रही थी। शुक्रवार को दोनों को गाड़ीवाला चौराहे से बस के इंतजार करते हुए पकड़ लिया। प्रेमी को जेल भेजते हुए युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।