झिंझाना (शामली)। दिल्ली के समयपुर बादली में आठ साल पूर्व हुई हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने गांव खानपुर कला में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई।
बृहस्पतिवार को दिल्ली क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राजेश ने टीम के साथ थाना झिंझाना में आमद कराई। इसके बाद स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव खानपुर कला में दबिश देकर आरोपी मनोज पुत्र सुगना को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी मनोज ने 2010 में राजू निवासी कैथल हरियाणा की समयपुर बादली क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी थी। राजू अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के समयपुर बादली में रहता था। तभी से आरोपी मनोज फरार चल रहा था। बृहस्पतिवार को राजू की पत्नी जग्गो की निशानदेही पर हत्यारोपी मनोज पकड़ा गया। थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है।