कैराना। पुलिस ने मोहल्ला छड़ियान में एक मकान पर छापा मारकर अवैध पशु कटान पकड़ा। बृहस्पतिवार पूर्वाह्न 11 बजे पुलिस ने मोहल्ला छड़ियान में अनीस कुरैशी के मकान पर छापा मारा। पुलिस को आता देख आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने मौके से मांस और उपकरण बरामद किए। बाद में पुलिस ने मीट को गड्ढे में दबवा दिया। आरोपी अनीस कुरैशी निवासी छड़ियान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास चल रहा है।