डाक्टरों में हुई नोकझोंक
शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक चिकित्सक और एसीएमओ के बीच बुधवार शाम नोकझोंक हो गई। एसीएमओ ने सीएमओ से शिकायत कर कहा कि अस्पताल परिसर में पेयजल आपूर्ति ठीक नहीं है। इसी दौरान सीएचसी के चिकित्सक वहां पहुंच गए, तो उनसे तीखी नोकझोंक हो गई। मौके पर अस्पताल कर्मियों की भीड़ एकत्र हो गई। सीएमओ ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।