फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने कर दिये बाइक की पहिये गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सीबी गुप्ता कॉलोनी निवासी प्रदीप की बाइक 19 अप्रैल 2018 चोरी हो गई थी। उसने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पांच दिन पूर्व कोतवाली पुलिस ने सौरव जैन की बाइक चोरी करते हुए अमित निवासी गांव मोहम्मदपुर राई भौराकला पकड़ा गया था। उसने बताया था कि सीबी गुप्ता कॉलोनी में उसने एक बाइक चोरी की थी। वह उस बाइक से बुढ़ाना गया था। चेकिंग के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर बाइक वहीं छोड़कर चला गया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने बुढ़ाना पुलिस से बाइक के संबंध में जानकारी मांगी। जिसके बाद बाइक पुलिस को वहीं मिल गई। रविवार को शामली कोतवाली पुलिस बाइक बुढ़ाना लेने पहुंची तो बाइक में पहिये नहीं मिले। जिसके संबंध में कोतवाली पुलिस ने जानकारी चाही तो पता चला कि बाइक इसी हालत में उनको मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें