फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला पंसारियान निवासी एक महिला ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 दिसंबर वह घर में अपनी पुत्री के साथ थी। आरोप है कि उसी दौरान एक कार आकर रुकी । कार से नीचे उतरी महिला ने उसको आवाज लगाई और दरवाजा खुलवा लिया। जिसके बाद कार से उतरे अन्य लोगों ने उसकी पुत्री को जबरदस्ती खींचकर कार में डाल लिया। इस दौरान आरोपी घर में रखे 70 हजार रुपये और गहने भी लूट ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दंपति को पीटा, घायल
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़ाना निवासी मोहर सिंह पत्नी संतोष के साथ शुक्रवार दोपहर कोतवाली में पहुंचा। बताया कि उसके घर के बाहर कुछ युवक क्रिकेट खेलते है। अक्सर उनकी गेंद उनकी घर में गिर जाती है। जिसके बाद उनमें से कुछ युवक आते है। जिस कारण उनको नुकसान होता है। आरोप है कि शुक्रवार को एक युवक आया। उन्होंने उसको रोका तो आरोपी ने वृद्ध दंपति के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने सूचना डायल-100 पुलिस को दी। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। देर शाम तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें