फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो प्रकरण में आरोपी की हुई पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो से अधेड़ की हुई पहचान
विज्ञापन

शामली। रेलवे स्टेशन पर महिला शौचालय में युवती के साथ एक अधेड़ की मौजूदगी के मामले में आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। उधर, युवती के पिता ने आरोपी पर अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

बुुधवार को शहर में वीडियो वायरल हुई थी, जो शामली स्टेशन के शौचालय की बताई गई है। महिला शौचालय से एक अधेड़ के पीछे युवती निकलती हुई दिखाई दे रही है। बाहर खड़े तीन युवकों ने अधेड़ के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट भी की है। 51 सेकंड की इस वीडियो के आधार पर आरपीएफ ने महिला शौचालय में पुरुष के घुसने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने तभी से आरोपी की पहचान शुरू कर दी थी। बताया गया है कि आरपीएफ ने आरोपी की पहचान कर रही है। आरोपी शहर के एक मोहल्ले का निवासी है और युवती भी उसी मोहल्ले की रहने वाली बताई गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। उधर, बृहस्पतिवार को युवती के पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी कि आरोपी उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया है। कोतवाली प्रभारी ने पीड़ित को रेलवे पुलिस में मुकदमा दर्ज होना बताते हुए वहीं भेज दिया। दोपहर में आरपीएफ थाना प्रभारी प्रांजुल कुमार बोहरा ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल सुभाष सिंह राठौर से इस मामले में जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ का सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें